फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: बारिश के बीच इमली के पेड़ पर गिरी बिजली, किशोर की मौत; बहन और बुआ की बेटी झुलसी

Sat, 29 Aug 2026 05:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में बारिश के बीच इमली के पेड़ के पास बिजली गिरी। चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जबकि, बड़ी बहन और बुआ की बेटी झुलस गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली गिरने से किशोर की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार दोपहर बारिश के बीच इमली के पेड़ के पास बिजली गिरी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और बुआ की बेटी झुलस गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


घटना इब्राहिमपुर क्षेत्र के परसन का पूरा गांव की है। गांव निवासी उमेश कनौजिया (14) मौत हुई है। जबकि, उसकी बड़ी बहन लक्ष्मी (17) और रक्षाबंधन पर ननिहाल आई बुआ की बेटी रंजो (21) झुलस गई। 

बताया गया कि रामदेव कनौजिया के नाती उमेश और लक्ष्मी तथा उनकी बेटी गेना देवी की पुत्री रंजो घर से कुछ दूर इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों घर की ओर जाने लगे। तभी तेज आवाज के साथ पेड़ के पास बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीनों गिर पड़े।
विज्ञापन


रंजो ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए आबादी की ओर भागी। घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को पहले सीएचसी, टांडा ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां उमेश की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें