फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बना ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
फोटो-7 अंबेडकरनगर के महरुआ कस्बे में धू धू कर जलता ट्रासफार्मर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
महरुआ। महरुआ कस्बे में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार सुबह धू-धू कर जल उठा। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी महरुआ विद्युत उपकेंद्र पर दी। हालांकि, आपूर्ति कटती इससे पहले ही ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। ग्रामीणों के मुुताबिक, दस दिन पहले ही यह ट्रांसफार्मर लगाया गया था। ट्रांसफार्मर जलने से 200 घरों की बिजली ठप हो गई। महरुआ में ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकता है। बीते दिनों ट्रांसफार्मर जलने के बाद स्थानीय उपभोक्ताओं के तमाम प्रयास के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया था। एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर फिर धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

स्थानीय रामसुरेश, गौतम आदि ने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होती है। रिपेयरिंग में घटिया सामान का प्रयोग किया जा रहा है। कई बार तो टूटे-फूटे ट्रांसफार्मर को बिना पेंट किए भेज दिया जाता है। इसके चलते तेल रिसाव होने से भी ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। शासन को मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करनी चाहिए। जेई रवींद्र पाल ने बताया कि जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें