फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

660 मेगावॉट क्षमता की पांचवीं इकाई का हुआ सफल परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी की टांडा थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावॉट की पांचवीं इकाई का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया। करीब 72 घंटे के सफल ट्रायल के बाद अब टांडा परियोजना की क्षमता 440 मेगावॉट बढ़कर 1100 मेगावॉट हो गई है। एक दिन पहले पूरी हुई सफल ट्रायल पर परियोजना के अफसरों व कर्मचारियों ने खुशी प्रकट की है। एनटीपीसी अधिकारियों के मुताबिक छठवीं इकाई का भी काम तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक केएस राजीव ने पांचवीं इकाई के सफल ट्रायल पर परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा व परिश्रम के बलबूते यह सफलता मिली। कहा कि 72 घंटे लगातार चले ट्रायल में परियोजनों की पांचवीं यूनिट भी सफल हो गई है। ऐसे में 660 मेगावॉट क्षमता की इस यूनिट के सुचारु संचालन के बाद परियोजना की कुल क्षमता 1100 मेगावॉट हो गई है।
बताया कि इस परियोजना से उत्पादित बिजली का 76 प्रतिशत प्रदेश को मिलेगा। इससे प्रदेश की बिजली आपूर्ति समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके अलावा 660 मेगावॉट क्षमता की निर्माणाधीन छठवीं इकाई का भी कार्य तेजी पर है। यह जानकारी उपप्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने दी। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण केएस राव, महाप्रबंधक कमिशनिंग जयंता सेनशर्मा, महाप्रबंधक परियोजना केएस अहलवात व अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एसएन पाणिग्राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें