फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन गए बीत, साहब कब बदलेंगे ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। नाऊपूरा में दस दिन से जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। इसके चलते 50 घरों की बिजली ठप पड़ी है। नतीजा यह है कि ग्रामीणों को भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीटी कस्बे से सटे नाऊपूरा में लगा ट्रांसफार्मर 18 जून से फुंका पड़ा है, लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग ट्रांसफार्मर बदलवाने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। नतीजा यह है उपभोक्ताओं को गर्मी व पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। ग्रामीण जवाहर लाल शर्मा, रिंकू शर्मा, जतिन शर्मा आदि का कहना है कि रात में सोन पाना मुहाल हो गया है। नींद पूरी न होने से बहुत दिक्कत है। मोबाइल चार्जिंग तक के लिए जुगाड़ करना पड़ रहा है। वहीं, अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें