फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर उतार कर फिर से लगाने को भूल गए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के आराजी देवरा के पुरवे करिया लोनिया में ग्रामीणों को बीते एक सप्ताह से बिजली नहीं मिल पा रही। वजह यह कि गांव में लगे 25 व 10 केवीए के ट्रांसफार्मर बिजली कर्मी उतार ले गए। आरोप है कि इन्हें किसी अन्य स्थान पर लगा दिया गया। नतीजा यह कि 1500 की आबादी को उमस भरी गर्मी से जूझने के साथ अंधेरे में रहने को मजबूर है। इस मनमानी से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के आराजी देवरा के पुरवे करिया लोनिया में 25 व 10 केवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इस बीच बीते लगे थे। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व विद्युत कर्मचारियों द्वारा दोनों ट्रांसफार्मरों को उतार कर अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। नतीजा यह है कि ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं, रात में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें