फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डायल 112 के सिपाही पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
.शिवा भारती। स्रोत स्थानीय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डायल 112 के सिपाही विक्रांत राजभर पर जानलेवा हमला हुआ। ड्यूटी से लौटते समय बाइक भिड़ने के बाद मनबढ़ युवकों ने उन पर हमला किया। सिपाही को लोहे की सरिया से पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गए। पुलिस ने पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल सरिया भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी विक्रांत राजभर डायल 112 में तैनात हैं। वे अकबरपुर कोतवाली में ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे गुप्ता भोजनालय पर खाना खाने के बाद वे अपने कमरे पर जा रहे थे। रेलवे क्राॅसिंग के निकट कांशीराम आवास निवासी आयुष पांडेय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आयुष भागने लगा तो सिपाही ने पीछा कर उसे दबोच लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद के दौरान आयुष ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। दो बाइक से अभय प्रजापति, शिवा भारती, सैफ और सनी मौके पर पहुंचे। बाइक से उतरते ही पांचों सिपाही पर टूट पड़े। आयुष ने सरिया से सिपाही के सिर पर प्रहार किया, जिससे वह बेसुध हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस टीम ने आयुष पांडेय, अभय प्रजापति और शिवा भारती को गिरफ्तार कर लिया। आयुष पांडेय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद हुई। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभय के खिलाफ पूर्व में तीन और शिवा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने जानकारी दी कि तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

.शिवा भारती। स्रोत स्थानीय

.शिवा भारती। स्रोत स्थानीय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें