फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोग संक्रमित मिलने पर एलआईसी गली सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित एलआईसी गली में रविवार को सात कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद अकबरपुर नगर के एलआईसी गली मोहल्ले में हड़कंप मच गया। दरअसल इस मोहल्ले में ही सात नागरिक कोरोना संक्रमित सामने आए। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई और एलआईसी गली को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। संबंधित मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद एलआईसी गली को पूरी तरह सील कर दिया गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। बताया कि इस दौरान संबंधित मोहल्ले के नागरिकों से अपील की गई कि वे विशेष सावधानी बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें