फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लेखपालों ने अतिरिक्त कार्य का किया बहिष्कार, जमा किया बस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबित मांगों के पूरा न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिलेभर के लेखपालों ने मंगलवार से अतिरिक्त क्षेत्रों का बहिष्कार शुरू कर दिया। लेखपालों ने तहसीलों में अपना बस्ता जमा कर दिया। संघ का कहना है कि मांगें पूरी होने तक अतिरिक्त क्षेत्र का कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि आठ वर्षों से लंबित अंतर मंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल खोलने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने और वर्ष 2024 में नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र घोषित करने की मांग की गई है।
इसके अलावा स्टेशनरी, वाहन व विशेष भत्ते में वृद्धि, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को अवमुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग है। संघ ने लेखपाल पद को टेक्निकल घोषित करने, लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने, प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) करने और वेतन विसंगति दूर करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

खंड मंत्री रूपेश यादव ने कहा कि मांगें पूरी होने तक अतिरिक्त क्षेत्र का बहिष्कार जारी रहेगा। लेखपालों के अतिरिक्त क्षेत्र के कार्य से विरत रहने से संबंधित क्षेत्रों के फरियादियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान जिला मंत्री अखिलेश चौरसिया, अकबरपुर अध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें