फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने कागज में दो पत्नियां लिखी

Wed, 01 Jul 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया गांव निवासी मृतक मनोज कुमार पुत्र स्व. फागू के जमीन मनमानी तरीके से दो महिलाओं के नाम कर दी। इसमें एक मृतक की पत्नी है। इससे मृतक के परिवारीजन खासे परेशान हैं। परिवारीजनों का आरोप है कि लेखपाल ने ये जानबूझकर किया है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी अंजनी है लेकिन उसी के साथ एक अन्य महिला पूजा का नाम भी जोड़ दिया है। इसकी जानकारी अंजनी को तब हुई जब वह तहसील से खतौनी की नकल लेने गई। खतौनी में वह अपने नाम के साथ एक पूजा देखकर हतप्रभ रह गई।

इसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई तो उन्होंने लेखपाल से संपर्क किया। लेखपाल ने बताया कि एक महिला ने उसे मिलकर मनोज की पत्नी होने की बात कही थी जिसके आधार पर उसका भी नाम वरासत में चढ़ाया गया है। लेखपाल की ही मनमानी का खामियाजा सकासीपुर निवासी मंजूलता त्रिपाठी भी भुगत रही हैं।
विज्ञापन


उनकी खतौनी का खसरा लेखपाल द्वारा दूसरे के नाम से जारी कर देने से विवाद बढ़ गया है। इसी तरह तहसील क्षेत्र में कई अन्य मामले और हैं जो लेखपालों की मनमानी से पैदा हुए हैं। क्षेत्र के संजय तिवारी व महेशनरायण आदि ने जिला प्रशासन से लेखपाल की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है।

इस बाबत एसडीएम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि मामला सामने आता है, तो उसे दिखवाया जाएगा। मामला सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें