फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sat, 12 Sep 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। रविवार को यह परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


इसमें कुल 30 हजार 375 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण परीक्षा को निपटाने के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट व 185 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। साथ ही 1 हजार 193 कक्ष निरीक्षक भी लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक केंद्र पर पुलिसबल की तैनाती की जाएगी।

परीक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिन पूर्व एडीएम रामसूरत पांडेय ने बीएन इंटर कॉलेज, डा. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज, रामसमुझ महाविद्यालय, भानुमती महाविद्यालय, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर सहित एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक परीक्षा तैयारियों की जानकारी हासिल की। कहा कि यदि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी करता है, तो इसकी तत्काल जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें। 

उधर शनिवार को बीएन इंटर कॉलेज, भानुमती महाविद्यालय व रामसमुझ सुरसती महाविद्यालय में केंद्र व्यवस्थापकों ने संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा टांडा, जलालपुर व आलापुर तहसील अन्तर्गत परीक्षा केंद्रों पर भी एक दिन पूर्व परीक्षा संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें