जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 35 केंद्रों पर रविवार को चकबंदी लेखपाल की भर्ती परीक्षा होगी। इसमें 20 हजार 420 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा के लिए कुल 35 स्टेटिक व 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
डीएम ने कहा कि परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्वक निपटाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा देते समय किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर ही तलाशी ली जाए। मोबाइल व डिजिटल घड़ी परीक्षा कक्ष तक ले जाने की कतई छूट न दी जाए। यदि कोई भी परीक्षार्थी किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करता है, तो इसकी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए।
एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि 35 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 20 हजार 420 परीक्षार्थी भाग लेंगे। नकलविहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा निपटाने के लिए कुल 35 स्टेटिक व 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।