फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। अयोध्या मंडल मुख्यालय से आई एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को टांडा तहसील में कार्यरत एक महिला लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर कहीं चली गई। देर शाम तक टीम ने महिला के विरुद्ध किसी भी थाने में केस नहीं दर्ज कराया था। हालांकि अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

अयोध्या मंडल से एंटी करप्शन टीम सोमवार की शाम टांडा कोतवाली अंतर्गत महिला लेखपाल आंचल सिंह के अस्थायी आवास नेहरूनगर पहुंची। वहां महिला लेखपाल एक व्यक्ति से किसी कार्य के लिए घूस ले रही थी। इस पर टीम के सदस्यों ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार उसे रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आननफानन में उसे वाहन पर बैठा लिया और कहीं लेकर चली गई।
इससे पहले एंटी करप्शन टीम ने टांडा पुलिस का भी सहयोग लिया, जिससे कोई प्रतिकूल स्थिति न उत्पन्न होने पाए। महिला लेखपाल के घूस लेते रंगेहाथ पकड़े जाने की सूचना से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद उसे कहां ले जाया गया, यह जानकारी देर शाम तक नहीं हो पाई। शिकायतकर्ता व रकम के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक ने महिला लेखपाल के घूस लेते गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम जब केस दर्ज कराएगी, तब बताया जाएगा। हालांकि देर शाम तक किसी भी थाने में केस नहीं दर्ज कराया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें