अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन केशवपुर गांव की रहने वाली रेनू त्रिपाठी ने घर पर ही मिट्टी के दीया बनाकर खुद को आत्मनिर्भर किया है। इसके अलावा उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर उनके घरों में भी रोशनी का उजाला किया है। यूट्यूब के सहारे दीये बनाने का आईडिया लेकर रेनू ने अपने हुनर को आगे बढ़ाया।
साल 2024 से शेरावाली स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाया। इससे यह खुद हर माह छह से सात हजार रुपये की कमाई कर रही हैं वहीं अन्य महिलाएं भी तीन हजार रुपये कमा ले रही है। एमए व बीएड पास रेनू ने बताया कि बीते कुछ वर्ष पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। जिसके बाद उनके मन में विचार आया कि घर पर रहकर भी नया किया जा सकता है जिसके बाद उन्होंने यूट्यूब के सहारे मिट्टी के दीपक बनाने का विचार आया और काम शुरू कर दिया।