फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वकीलों ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Thu, 14 Sep 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर में सरकार का पुतला फूंकते वकील। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में कार्रवाई न होने से आंदोलित अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय के साथ तहसीलों में प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का पुतला फुंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आलापुर तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। अधिवक्ताओं ने कहा कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बृहस्पतिवार को एकत्र हुए वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में उन्होंने सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके चलते ही हापुड़ मामले में अब तक न तो घायल अधिवक्ताओं के उपचार के लिए मुआवजा दिया गया और न ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि कई दिन से चल रहे आंदोलिन के बावजूद सरकार मनमानी कर रही है। इस मौके पर मंत्री हरगोविंद यादव के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। आलापुर तहसील में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करने के साथ सरकार का पुतल फूंका। संघ अध्यक्ष काली प्रसाद व महामंत्री शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने योगी सरकार की शव यात्रा निकाली। अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

जलालपुर में अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में सीएम का पुतला फूंक करने के साथ अधिवक्ताओं ने प्रदशॅन किया। इसी तरह भीटी और टांडा तहसील परिसर में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें