फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुकदमों के निस्तारण में देरी पर अधिवक्ता ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील न्यायालयों में मुकदमों के निस्तारण और पारित आदेशों के अनुपालन में हो रही देरी से नाराज वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को उपनिबंधक अधिकारी न्यायालय के गेट पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने निर्विवाद मुकदमों को लंबे समय तक लंबित रखने और बंटवारे के मामलों में प्रारंभिक कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील के अधिवक्ता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने न्यायालयों में लंबित मामलों और आदेशों के अनुपालन में देरी को लेकर पहले भी अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। उन्होंने पंजीकृत डाक से भी अपनी शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने 23 नवंबर से धरना शुरू कर दिया।
सोमवार को धरने की जानकारी मिलने पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ता से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें