फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इंटर्नशिप के लिए विधि छात्र करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न कॉलेजों में विधि की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को एक माह के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। ऐसे में विधि से जुड़े छात्र छात्राएं अपना आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कमलेश कुमार मौर्य ने दी। बताया कि पांच व तीन वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र छात्राएं एक जून से शुरू होने वाले इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित कॉलेज के विभागाध्यक्ष के अनुशंसा/नामांकन पत्र के साथ कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में स्वयं या फिर डाक के माध्यम से जमा करना होगा। न्यायालय अंबेडकरनगर के ईमेल dcamballahabadhighcourt.in व dlfa.ambngmail.com पर पीडीएफ फॉर्मेट में 25 मई तक प्राप्त करा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें