फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाथों में आए टैबलेट तो खिल उठे 810 युवाओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में बुधवार को नौ विद्यालयों के 810 युवाओं को टैबलेट बांटे गए। हाथ में टैबलेट आते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि प्रत्येक युवा तकनीकी रूप से सशक्त हो। इसके लिए प्रत्येक युवा के हाथ में टैबलेट व स्मार्ट फोन होना जरूरी है। इस सपने को पूरा किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। ऐसे में यदि युवा मजबूत होंगे तो देश का विकास भी तेजी से होगा। मौजूदा समय टेक्नोलॉजी का है। ऐसे में दुनिया की जानकारी पलभर में हासिल करने के लिए टैबलेट मददगार साबित होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री व टांडा सपा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में तमाम प्रकार के ऐसे कोर्स हैं जिनकी शिक्षा ऑनलाइन भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रभावी प्रयास हो रहे हैं। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि टैबलेट वितरण का बेहतर लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, डीआईओएस अवधकिशोर सिंह, बीएसए बीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट
एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि मां तिलेसरा देवी पीजी कॉलेज भसड़ा, मां फूलपति देवी महाविद्यालय भीखापुर, जगतनरायन महाविद्यालय अरुसा नरायनपुर, अभिलाषा प्राइवेट आईटीआई अंबेडकरनगर, चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक महाविद्यालय रुद्रपुरभगाही, स्वामी विवकानंद महाविद्यालय नरायनपुर प्रीतमपुर, मुलायम सिंह यादव महाविद्यालय जलालपुर, केपी प्राइवेट आईटीआई अंबेडकरनगर व आभा प्राइवेट आईटीआई अंबेडकरनगर के 810 छात्र-छात्राओं में टैबलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें