फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार गिर रही कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा गया कि प्रदेश में महिलाएं व युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस काण्ड की सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कहा गया कि प्रदेश में बेरोजगार लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसे लेकर प्रदेश सरकार द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
जिला सचिव अनिल कुंवर चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसी अपराधिक वारदातों में तेजी से वृद्धि हो रही है। हाथरस की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। साथ ही महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से फैल रही है। युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार समस्याओं को दूर करने की बजाए निजीकरण करने में लगी हुई है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान दिनेश कुमार, आज्ञाराम चौहान, महेंद्र यादव, जंगबहादुर, रामसकल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें