फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सामाजिक व शैक्षिक उत्थान में योगदान के लिए याद किए गए स्व. रामसहाय गुप्त

Wed, 05 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल के गांधी कहलाए जाने वाले स्वर्गीय जयराम वर्मा के शिष्य एवं समाजसेवी, पूर्व प्रमुख स्व. रामसहाय गुप्त की 95वीं जयंती बुधवार को जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस चंद्रा ने कहा कि स्व. रामसहाय गुप्त का जीवन समाज के लिए एक आदर्श था, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। विशिष्ट अतिथि धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि स्व. गुप्त ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया लिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा व अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बाबू रामसहाय गुप्त का जीवन सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा का प्रतीक रहा है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, महामंत्री नरेंद्र यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि, संजू, डॉ. पूनम राय, सुरेश कन्नौजिया, अभिषेक निषाद ने भी संबोधित किया। प्रबंधक मीरा देवी और प्रमोद गुप्ता ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें