टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अलीगंज के अलीगंज चौराहे पर 30 जनवरी को गोली मारकर युवक को घायल करने के एक आरोपी को पुलिस ने असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह वह दल-बल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। सूचना मिली कि लक्खू गोलीकांड का आरोपी मोहम्मद अखलाख रायपुर नहर पुलिया के पास मौजूद है। टीम ने मौके पर पहुंचकर अखलाख निवासी छज्जापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
आरोपी ने बताया कि लक्खू ने उसके भाई को कुछ दिन पहले पुलिस से पकड़वाया था। इसका वह बदला लेना चाह रहा था। इस बीच लक्खू का एक अन्य व्यक्ति जैद से निकाह को लेकर विवाद हो गया। इस पर जैद के साथ मिलकर उसने हमले की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।