फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 43 शिकायतों का हुआ निपटारा

Sun, 05 Mar 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 370 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। 43 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष को निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन




अकबरपुर तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम अविनाश सिंह ने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जो शिकायतें लंबित हैं, उन्हें भी प्रमुखता से लेते हुए निस्तारित किया जाए। फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।



इस बीच 179 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें से 31 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एएसपी संजय राय, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जलालपुर में एडीएम सदानंद गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 84 शिकायतें आईं। चार का मौके पर निस्तारण हुआ। टांडा में एसडीएम दीपक वर्मा की मौजूदगी में 13 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई, दो का निस्तारण हुआ।






भीटी में एसडीएम सचिन यादव की मौजूदगी में 66 शिकायतों की तुलना में तीन निपटीं। आलापुर में एसडीएम की मौजूदगी में 28 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें