फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Mon, 01 Sep 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर का अकादमिक ब्लॉक।
विज्ञापन
-ईएमओ, डॉक्टर और स्टाफ नर्स समेत कई प्रशासनिक पद रिक्त, मरीज भुगत रहे खामियाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। चिकित्सकों से लेकर नर्सिंग और प्रशासनिक पदों तक में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जिससे मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) और डॉक्टरों के 38 पद खाली हैं, जबकि स्टाफ नर्स के 176 पदों पर अब तक तैनाती नहीं हो सकी है।
हालात इतने खराब हैं कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से लेकर नर्सिंग अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक पद भी खाली पड़े हैं। फिलहाल कुछ पदों पर प्रभारी व्यवस्था के सहारे काम चलाया जा रहा है। बावजूद इसके, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों पर भी इसका सीधा असर दिख रहा है। कॉलेज प्रशासन द्वारा कई बार शासन को नियुक्तियों के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव के अनुसार, मरीजों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जूनियर रेजिडेंट्स की मदद ली जा रही है और रिक्त पदों के लिए रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स 255 में सिर्फ 79 तैनात, आउटसोर्स प्रस्ताव भी अटका
मरीजों की देखभाल के लिए 255 स्टाफ नर्सों के पद सृजित किए गए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 79 पर ही तैनाती हो सकी है। महिला स्टाफ नर्स के 230 पदों में से 76 और पुरुष स्टाफ नर्स के 25 पदों में से सिर्फ 3 पर ही नियुक्ति हुई है। आउटसोर्सिंग के जरिए अस्थायी भरती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन फिलहाल उसे भी मंजूरी नहीं मिल सकी है।

रिक्त पदों की स्थिति
पद – तैनात – रिक्त
सीएमएस – 1 – 0 – 1
चिकित्सा अधीक्षक – 2 – 0 – 2

नर्सिंग अधीक्षक – 2 – 0 – 2

डिप्टी नर्सिंग अधीक्षक– 3 – 0 – 3

सहायक नर्सिंग अधीक्षक – 7 – 0 – 7

स्टाफ नर्स – 255 – 79 – 176

आचार्य (प्रोफेसर) – 24 – 10 – 14

सह-आचार्य (एसोसिएट प्रोफेसर) – 31 – 21 – 10

सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) – 60 – 47 – 13


नियुक्ति के लिए पत्राचार किया जाएगा
प्रशासनिक से लेकर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है और इस पर लगातार रिमाइंडर भी भेजे जा रहे हैं।
- डॉ. मुकेश यादव, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें