फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Sat, 07 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हादस सद्दरपुर के बाहर मौजूद मृतक के परिजन व ग्रामीण। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। कटेहरी से शुक्रवार देर शाम घर लौट रहे श्रमिक सूरज (30) की भीटी मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। भीटी के घरवासपुर चौबे निवासी सूरज सिझौली मंडी में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बाइक से सिझौली गए थे। वहां से शाम छह बजे कटेहरी किसी काम से गए थे। काम समाप्त करने के बाद 7.30 बजे बाइक से कटेहरी-भीटी मार्ग के रास्ते घर जा रहे थे। हीरागंज गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मौत की खबर मिलते ही पत्नी तारा देवी बेसुध हो गईं। पिता भगवानदास और मां सुभद्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच साल की बेटी व तीन साल का बेटा सर्वेश है। मृतक का छोटा भाई सत्यम भी मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-
हेलमेट न पहनना बना मौत की वजह-
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को बताती है। प्रशासन और नागरिकों दोनों को ही सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। हर दिन जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी वाहन चालक हेलमेट की उपयोगिता पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें