फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर निर्माण में लगे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित बहन के घर हो रहे निर्माण में सहयोग करने गया मजदूर सोमवार को करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनोंं में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी मुन्नालाल भास्कर (24) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को वह मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्थित अपनी बहन सीमा के घर निर्माण कार्य में सहयोग करने गया था। उसकी बहन कटका थाना क्षेत्र की निवासी है। वह मालीपुर थाना क्षेत्र में भूमि लेकर मकान का निर्माण करवा रही है।
बताया जाता है कि मुन्नालाल ने काम के दौरान लोहे की एक सरिया को जैसे ही उठाया तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सरिया छू गया। तार में करंट प्रवाहित होने के चलते मुन्नालाल करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह अन्य मजदूरों ने उसे तार से अलग किया। इसके बाद उसे जलालपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुन्नालाल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो वर्ष की एक पुत्री है। मुन्ना के पिता की मृत्यु के बाद उस पर ही परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह मजदूरी करता था। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें