फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से कोविड की दवाएं नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविड की जरूरी दवाएं ही मेडिकल स्टोरों से नदारद हैं। कोविड मरीजों के तीमारदार संबंधित दवाओं के लिए एक मेडिकल स्टोर से दूसरे मेडिकल स्टोर का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें दवा नहीं मिल पा रही है। नतीजा यह है कि उन्हें इसके लिए दूसरे जनपदों तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। इस संबंध में कुछ तीमारदारों ने जिम्मेदारों से शिकायत भी की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच जिले में कोविड संबंधित दवाएं मेडिकल स्टोरों से नदारद हो गई हैं। बताते चलें कि कोविड-19 के लिए मौजूदा समय में एक तरफ जहां फेवीपीरावीर टेबलेट का प्रयोग किया जा रहा है, तो वहीं रेमडेसिविर इंजेक्शन भी इस्तेमाल हो रहा है। यह दोनों ही दवाएं एंटी वायरस के रूप में प्रयोग की जाती हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ला के अनुसार कोरोना से पीड़ित मरीज के लिए यह दोनों दवाएं अत्यंत कारगर साबित हो रही हैं। इन सबके बीच मौजूदा समय में यह दोनों दवाएं जिले के मेडिकल स्टोरों से नदारद हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर यह दोनों दवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
नतीजा यह है कि इन दोनों दवाओं के लिए कोरोना संक्रमित के तीमारदार इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। आरोप यह भी लग रहा है कि जिन मेडिकल स्टोर में यह दोनों दवाएं उपलब्ध हैं, वहां इनकी कालाबाजारी की जा रही है। निर्धारित दाम से कई गुना अधिक दाम लिया जा रहा है। शुक्रवार को एक तीमारदार ने अमर उजाला से कहा कि जिले के लगभग सभी बड़े मेडिकल स्टोरों तक की दौड़ लगा चुके हैं, लेकिन यह दोनों दवाएं नहीं मिल सकीं। एक अन्य तीमारदार ने कहा कि उन्हें इंजेक्शन बड़ी मुश्किल से मिला है, लेकिन निर्धारित दाम से कई गुना अधिक दाम चुकाना पड़ा है। उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कालाबाजारी जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें