फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन घंटे देरी से पहुंची कोटा-पटना एक्सप्रेस

Sat, 06 Dec 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ठंड शुरू होते ही ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के लिए रवाना होने वाली दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस तीन घंटा, 14017 आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट, 15744 फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 14854 मरुधर एक्सप्रेस एक घंटा, 19165 दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 42 मिनट, 14649 सरयु यमुना एक्सप्रेस 40 मिनट व अन्य ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इस दौरान महिला यात्री पूजा पाल ने बताया कि पटना जाने वाली ट्रेन का दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ जाने वाले यात्री उमेश ने बताया कि एक ओर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, आने वाली ट्रेनों में इतनी भीड़ दिख रही है कि गेट के पास ही खड़े होकर यात्रा करनी पड़ेगी। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य से ही देरी से स्टेशन पहुंची हैं। इसके लिए यात्रियों को अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें