प्राथमिक विद्यालय चककोड़ार में शनिवार को छात्रा को सम्मानित करते ग्राम प्रधान।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक विद्यालय चककोड़ार में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा पांच की कीर्ति को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया, जबकि दिशा दूसरा, शिव बालक व अंश तीसरे स्थान पर रहे।
इसके बाद कक्षा एक से पांच तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सहायक अध्यापक चंद्रेश राव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोहम्मद रईस कुरैशी व विशिष्ट अतिथि शिव प्रसाद ने ग्राम प्रधान मोहम्मद रईस कुरैशी ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली के दौरान आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर हम जाएंगे जैसे नारे लगाए गए। यह रैली रावनडीह, हारीपुर और इच्छूपुर होते हुए विद्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद पाल, प्रधानाध्यापक राम अवतार गौतम व अन्य मौजूद रहे।