फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किरण और विशाल सबसे तेज दाैड़े

Mon, 27 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के तेंदुआईकला गांव में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ते हुए धावक।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के तेंदुआई कला गांव में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 60 धावकों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग के 1600 मीटर दौड़ में अंबेडकरनगर के विशाल प्रजापति ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आजमगढ़ की किरण वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुभारंभ भूअर अखाड़ा के विजय शंकर यादव ने फीता काटकर किया। सुबह से ही प्रतियोगिता के लिए युवाओं में उत्साह देखने को मिला। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में मैदान का चार चक्कर लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जौनपुर के चैंपियन यादव दूसरे स्थान पर रहे, जबकि गोरखपुर के राजू यादव तीसरे स्थान पर पहुंचे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आजमगढ़ की किरण वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। आजमगढ़ की ही रिंका वर्मा ने दूसरा और प्रियंका यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
आयोजक दया धावक व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सौरभ यादव, अर्जुन यादव, राज सिंह, विवेक यादव, जयप्रकाश सिंह, मनीष यादव, मन्नू सिंह, पवन वर्मा, नितिन यादव, आलोक यादव व मुकेश वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें