फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए को विवाहिता को मार डाला

Fri, 31 Jul 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार पहितीपुर निवासी संतोष मिश्र की बहन सविता की शादी कुछ वर्ष पूर्व अहिरौली थाना क्षेत्र के मनिहारीपट्टी बढ़ैय्या गांव निवासी तुलसीराम पुत्र अंजनी कुमार के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के एक कमरे में लोहे की जाली से लटकता पया गया।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के मुताबिक सुबह काफी देर तक जब सविता कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवारीजनों ने आवाज दी। आवाज देने के बाद भी जब सविता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो परिवारीजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है।

इससे परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। आस पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो देखा कि सविता दरवाजे के ऊपर लगे लोहे की जाली से रस्सी के फंदे पर लटकती मिली। मृतका के एक 6 माह की दुधमुंही बच्ची भी है।
विज्ञापन


इसकी सूचना अहिरौली पुलिस को देने के साथ ही मायके पक्ष को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर साविता के भाई संतोष मिश्र ने अहिरौली थाने पहुंचकर अपनी बहन की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

एसओ राजेश यादव ने बताया कि संतोष मिश्र की तहरीर पर पति तुलसीराम, ससुर अंजनी कुमार व सास शकुंतला देवी के विरुद्घ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 उधर आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार अमोला बुजुर्ग गांव में सोनी (22) पत्नी अरविन्द ने गुरुवार शाम पति से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सोनी के मायके कमईपुर को भी सूचना दी गई। जानकारी के बाद एसओ बेचू सिंह यादव ने गांव का जायजा लिया, और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली तो समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें