फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Mon, 03 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में डीएम आवास के निकट सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर क्षेत्र के धरमूपुर गांव निवासी अमरजीत (40) व बैरमपुर निवासी राजकमल (45) सोमवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। अकबरपुर में डीएम आवास के निकट पहुंचे सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अमरजीत व राजकमल गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार अहिरौली क्षेत्र के पियारेपुर निवासी अंशिका (20), कोदरा निवासी सर्वेश (25) व अयोध्या निवासी अमन (24) घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजकमल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरजीत व अंशिका को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें