फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली आपूर्ति की बदहाली के विरोध में लालटेन जुलूस

Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बदहाल बिजली व्यवस्था के विरोध में रविवार देर शाम आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने जिला मुख्यालय पर लालटेन जुलूस निकाला। फव्वारा तिराहे से शुरू हुआ जुलूस अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर लोगों को पर्याप्त बिजली न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्टी के जिला संयोजक सचींद्र वर्मा ने कहा कि सरकार नगरीय क्षेत्र में 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने की बात करती है। स्थिति यह है कि लोगों को 12 से 13 घंटे बिजली मिल पाना भी मुश्किल हो गया है। बिजली आपूर्ति में खराबी को दूर करने में कई-कई दिन का समय लग जा रहा है। अधिकारियों के मोबाइल फोन अक्सर बंद रहते हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को 22 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की। कहा कि व्यवस्था में सुधार न हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अविनाश यादव, अनीता यादव, मुईनुलहक अंसारी, मोनू, संदीप समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें