अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र आलापुर के एक गांव स्थित घर से बाजार निकली किशोरी का चार पहिया वाहन से शनिवार को अपहरण कर लिए जाने की खबर से हड़कंप मच गया। बाद में वाहन को बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि किशोरी का पता नहीं चल सका।
किशोरी शनिवार दिन में अपने छोटे भाई के साथ स्थानीय बाजार निकली थी। तभी सफेद कार से पहुंचे लोगों ने उसको कार में खींच लिया और उसे लेकर फरार हो गए।
बाद में हंसवर थाने के निकट से कार सहित चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। किशोरी व अन्य लोग नहीं मिले। इस बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। एसओ बेंचू सिंह यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।