फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंतिम दिन 2234 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 05 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा के साथ ही शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो गई। एक पखवाड़े तक चली परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका। इस बीच शनिवार को दोनों पालियों में 27,736 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2234 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन





16 फरवरी से प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। हाईस्कूल की परीक्षा एक दिन पहले शुक्रवार को ही खत्म हो गई थी। शनिवार को प्रथम पाली में हुई इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा हुई। 684 विद्यार्थियों को शामिल होना था लेकिन 667 विद्यार्थी ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। 17 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।



दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र की परीक्षा में कुल 29,286 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 27,069 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2217 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन भी सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें