फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ढोल नगाड़ों के साथ निकली खेलो इंडिया जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को अकबरपुर हवाईपट्टी से मशाल के साथ जागरुकता रैली निकली। डीएम अविनाश कुमार सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद रैली ने अकबरपुर नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ हवाईपट्टी से निकली जागरुकता रैली पटेलनगर तिराहे से बसखारी रोड होकर सिविल लाइन रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद लोहिया भवन में गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीएम ने छात्र-छात्राओं व युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कहा कि खेल को लेकर केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें गंभीर हैं। खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन देने के साथ ही उन्हें सुनहरे अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। बताया कि खेलों के प्रति जागरुकता के लिए मुख्यमंत्री ने इस मशाल वाहन को पूरे प्रदेश में भ्रमण के लिए रवाना किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने भी युवाओं से खेल प्रतियोगिता में अपनी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कहा इससे युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए रैली में एक कार्टून भी शामिल किया गया था। रैली में सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, सीओ सुरेश कुमार मिश्र, बीएसए बीपी सिंह, जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य, जिला ओलंपिक संघ जिला सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल सिंह, शिक्षिका सुमित्रा देवी, तारा वर्मा, प्रियंका तिवारी व टीम लीडर प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें