अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा प्रियंका सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवास पूर्ण कर चुके 10 लाभार्थियों को चाबी वितरण व 30 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मौके पर ईओ अकबरपुर बीना सिंह,भाजपा उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी मौके पर उपस्थित रहे। वहीं भीटी ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कैंप में कानपुर की एलिम्को कंपनी ने 100 दिव्यांग लाभार्थियों को 14 लाख 55 हजार कीमत के 22 व्हील चेयर, 18 मोटराइल्ड ट्राईसाइकिल, 36 ट्राईसाइकिल, 26 बैसाखी समेत 145 सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए।