फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्तरप्रांतीय दंगल में अयोध्या के पहलवान केशवदास रहे अजेय

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में एक दूसरे पहलवान को पटखनी देते पहलवान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के जैतपुर निधियावां स्थित रामचेेरे बाबा की कुटी पर अन्तरप्रांतीय दंगल का आयोजन हुआ। इसमें नेपाल, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा स्थायनीय व प्रदेश स्तरीय पुरुष व महिला पहलवानों ने शिरकत की। माटी से जुड़े कुश्ती खेल में पहलवानों ने जमकर दाव आजमाया। प्रतियोगिता में कानपुर, बहराइच, राजस्थान, गोरखपुर आदि स्थानों से आए पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की। वहीं अयोध्या के पहलवान बाबा केशवदास दंगल में अजेय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का पहला मुकाबला कानपुर के पहलवान पवन कुमार तथा अनूप कुमार के बीच हुआ, जिसमें बाजी पवन कुमार के हाथ लगी। अगला मुकाबला बहराइच के कुलदीप तथा गुड्डू के बीच हुए मुकाबले में कुलदीन ने जीत दर्ज की। स्थानीय पहलवान अभिषेक ने अनूप को धूल चटाई। एक अन्य मुकाबले में राजस्थान के पहलवान राहुल तथा अयोध्या के पहलवान शिवपूजन के बीच हुए कांटे के मुकाबले में राहुल ने जीत दर्ज की। आगरा के रवि कुमार तथा अयोध्या के रामधीरज के बीच हुआ मुकाबल बराबरी पर रहा।
गोशाईगंज के भारत तथा संदीप के बीच हुए मुकाबले में संदीप ने बाजी मारी। गोरखपुर के पहलवान राजबहादुर तथा मध्य प्रदेश प्रदेश के पहलवान रज्जू के बीच हुए मुकाबले में राजबहादुर विजयी रहे। एक मुकाबले में अयोध्या के पाटन ने गोशाईगंज के संदीप को चंद क्षणों में धूल चटा दी।
विज्ञापन

हरियाणा के पहलवान ब्रम्हचारी तथा सहारनपुर के रिंकू के बीच हुए कांटे के मुकाबले में ब्रम्हचारी ने बाजी मारी। राजस्थान के मनोज कुमार को नेपाल के पहलवान थापा ने पटखनी दी। हरियाणा के पहलवान प्रदीप तथा मुमताजनगर के आत्माराम के बीच हुए मुकाबले में प्रदीप विजयी रहे। अयोध्या के पहलवान बाबा केशवदास दंगल में अजेय रहे।
महिला पहलवानों ने भी दंगल में दांव पेंच आजमाए। गोरखपुर की अल्पना ने बनारस की प्रीति को हराकर चैंपियन बनी। बाद में विजयी पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आयोजक राजितराम वर्मा व खजुरी के ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सालिकराम कन्नौजिया व डॉ रत्नेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें