फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करवाचौथ नजदीक, बाजार गुलजार

Sat, 28 Oct 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पति की दीर्घायु को लेकर मनाए जाने वाले पर्व करवाचौथ की तैयारियां तेज हो गईं है। जगह-जगह पर्व से संबंधित सामग्रियों की दुकानें सज गईं हैं और महिलाओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। इससे अकबरपुर समेत अन्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

एक नवंबर को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। शहजादपुर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी हाजी जमाल ने कहा कि सिल्क, काॅटन व बनारसी साड़ियों की मांग अधिक है।
इसके अलावा काॅटन की कुर्ती भी बिक रही है। साथ ही करवा, चलनी, कलश, लावा, गट्टा, मिठाई समेत कई अन्य प्रकार की सामग्रियों की दुकानें जगह-जगह सज गईं।
इनकी भी खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदार पिंकू उपाध्याय व राजेश ने कहा कि जैसे-जैसे पर्व करीब आएगा खरीदारी में और भी तेजी आएगी। जलालपुर, टांडा, भीटी, बसखारी, रामनगर समेत अन्य बाजारों में भी दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें