अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर भक्तों के लिए सज कर तैयार काली मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के शहजादपुर के शिवालय घाट स्थित काली मंदिर लगभग 50 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। वैसे तो यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए आते हैं, लेकिन नवरात्र में विशेष पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
काली सिद्धपीठ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 1990 में हुआ था। मान्यता है कि यहां श्रद्धालु जो भी मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
शहजादपुर के पण्डाटोला के निकट शिवालय घाट स्थित काली मंदिर विगत 50 वर्ष से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।
मंदिर की देखरेख करने वाली अमृता सिंह ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व उनके पिता बाबा लल्लनदास जी यहां आए थे। उस समय काली मंदिर अत्यंत जर्जर अवस्था में जंगली घासफूस से घिरा हुआ था। उन्होंने अकेले ही मंदिर की साफ सफाई की। इसके बाद विधिवत् पूजन अर्चन शुरू कर दिया।
धीरे धीरे मंदिर की प्रसिद्धि बढ़ती गई। जो भी श्रद्धालु यहां हृदय से मन्नत मांगता, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इसी के चलते इसे काली सिद्धपीठ मंदिर भी कहा जाता है।