फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे लेट पहुंची कैफियात एक्सप्रेस

Thu, 19 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते एक तरफ जहां आम जन-जीवन अस्तव्यस्त होकर रह गया है, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है। कैफियात अप एक्सप्रेस निर्धारित समय से जहां 18 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो वहीं पांच अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से आईं। इससे यात्रियों को हाड़कंपाऊ ठंड में घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि घने कोहरे के चलते ट्रेनें भी रेंगकर चलने को मजबूर हो रही हैं। ट्रेनों के लेटलतीफ पहुंचने के चलते यात्रियों को ठंड में भारी दिक्कत हो रही है। गुरुवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंची। कैफियात अप एक्सप्रेस बुधवार देर शाम निर्धारित समय छह बजकर 45 मिनट से 18 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो कैफियात डाउन एक्सप्रेस गुरुवार सुबह निर्धारित समय छह बजकर 43 मिनट से 14 विलंब से आने की जानकारी यात्रियों को दी गई। सरयू-यमुना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 10 बजे से छह घंटा तो किसान डाउन एक्सप्रेस गुरुवार अपराह्न निर्धारित समय चार बजकर 30 मिनट से तीन घंटा विलंब से पहुंची। दून डाउन एक्सप्रेस 12 बजकर 30 मिनट से चार घंटा तो दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर एक बजे से तीन घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने एवं उनकी स्थिति की स्पष्ट जानकारी न दिए जाने से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी जाने के लिए स्टेशन पहुंचे बसखारी निवासी मोहम्मद शरीफ व धीरेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने पूछताछ केंद्र से दून डाउन एक्सप्रेस की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करना चाही लेकिन सही जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में उन्हें कड़ाके की ठंड में तीन घंटे से ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी प्रकार कई अन्य यात्री भी ट्रेन का इंतजार करते दिखे। उधर स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं। ट्रेनों की स्थिति की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते एक तरफ जहां आम जन-जीवन अस्तव्यस्त होकर रह गया है, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है। कैफियात अप एक्सप्रेस निर्धारित समय से जहां 18 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो वहीं पांच अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से आईं। इससे यात्रियों को हाड़कंपाऊ ठंड में घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घने कोहरे के चलते ट्रेनें भी रेंगकर चलने को मजबूर हो रही हैं। ट्रेनों के लेटलतीफ पहुंचने के चलते यात्रियों को ठंड में भारी दिक्कत हो रही है। गुरुवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंची।

कैफियात अप एक्सप्रेस बुधवार देर शाम निर्धारित समय छह बजकर 45 मिनट से 18 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची तो कैफियात डाउन एक्सप्रेस गुरुवार सुबह निर्धारित समय छह बजकर 43 मिनट से 14 विलंब से आने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन


सरयू-यमुना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 10 बजे से छह घंटा तो किसान डाउन एक्सप्रेस गुरुवार अपराह्न निर्धारित  समय चार बजकर 30 मिनट से तीन घंटा विलंब से पहुंची। दून डाउन एक्सप्रेस 12 बजकर  30 मिनट से चार घंटा तो दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर एक बजे से तीन घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
 
ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने एवं उनकी स्थिति की स्पष्ट जानकारी न दिए जाने से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी जाने के लिए स्टेशन पहुंचे बसखारी निवासी मोहम्मद शरीफ व धीरेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने पूछताछ केंद्र से दून डाउन एक्सप्रेस की  स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करना चाही लेकिन सही जवाब नहीं दिया गया।

ऐसे में उन्हें कड़ाके की ठंड में तीन घंटे से ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी प्रकार कई अन्य यात्री भी ट्रेन का इंतजार करते दिखे। उधर स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं। ट्रेनों की स्थिति की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें