फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के विरोध में धरने पर बैठीं रेखा की बिगड़ी हालत, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए कलेक्ट्रेट पर पांच दिन से धरने पर डटीं रेखा पाण्डेय को चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पांच दिन से नींबू पानी पीकर धरने पर डटीं रेखा की तबियत जांच में खराब मिली। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम जलालपुर को निर्देशित किया है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जैतपुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव निवासी रेखा पाण्डेय बीते 24 अगस्त से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठी हैं। उनका आरोप है कि विपक्षी उनकी आबादी की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत जलालपुर तहसील प्रशासन व जैतपुर पुलिस से की, लेकिन किसी ने मामले को संज्ञान में नही लिया। इसके चलते ही उन्हें मजबूर होकर कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठना पड़ा। पांच दिन से नींबू पानी पीकर धरने पर बैठी रेखा के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शुक्रवार को नायब तहसीलदार अकबरपुर राहुल सिंह के नेतृत्व में अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम धरना स्थल पहुंची।
चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण में पाया कि उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया है। इसके अलावा भोजन न करने से भी उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। नायब तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि इस मामले में डीएम ने जलालपुर एसडीएम को निर्देशित किया है कि अविलंब मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें