फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास के साथ मनाई ज्योतिबा फूले जयंती

Mon, 11 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में ज्योतिबा फूले की जयंती मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट ज्योतिबा बाई फुले की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके आदर्शों व समाज सेवा में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विशालनाथ तिवारी ने कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिबा बाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर किया। उन्हाेंने कहा कि ज्योतिबा फुुले ने समाज के दबे कुचले व अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने का काम किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. इंद्रजीत पटेल ने कार्यकर्ताओं से ज्योतिबा फुले के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मो. सलीम, पुनीत तिवारी, चंदन तिवारी, कुन्नू तिवारी, अरुण पटेल व रामकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें