अंबेडकरनगर के जिला उद्योग कार्यालय में उद्यम समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिला उद्यम विभाग कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला उद्यम अधिकारी दारा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 12 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से दो समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो गया, जबकि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
शुक्रवार को समाधान दिवस की शुरुआत करते हुए जिला उद्यम अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें दूर करना है।
इस दौरान कुल 12 लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। इनमें बिजली कनेक्शन, उद्यम के लिए रजिस्ट्रेशन, औद्योगिकर सुरक्षा आदि के मामले शामिल रहे। वरिष्ठ सहायक श्यामलाल ने बताया कि 2 समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान बालमुकुंद, द्विजेंद्र, रामसहाय, कृष्णकुमार आदि मौजूद रहे।