अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायतों से जुड़ी शिकायतों के बाद जिला पंचायती राज विभाग ने पांच विकासखंडों में 14 ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। नई तैनाती के तहत सचिवों को अलग-अलग ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायतों के आधार पर यह बदलाव किया गया है। कटेहरी विकासखंड के सबना में राहुल यादव और खेमापुर में अनिल यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
अकबरपुर विकासखंड के अहेथा में अमरजीत शर्मा, सिकंदरपुर में राम अनुज, कसेरुआ में प्रज्ञा प्रभा, अफजलपुर में प्रदीप वर्मा और अटंगी में सुनील दूबे को तैनात किया गया है। टांडा विकासखंड के नसरुल्लाहपुर में रवींद्र चौधरी और बलरामपुर में अमरपाल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भियांव विकासखंड के चकौरा में प्रशांत पटेल, पूरा बदलही में राधेश्याम चौधरी और दौलताबाद में रजत श्रीवास्तव की तैनाती की गई है।
बसखारी विकासखंड के हंसवर में शरद भारती और गोहिला में अभिषेक उपाध्याय को जिम्मेदारी मिली है। डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित सचिवों को आवंटित ग्राम पंचायतों का कार्यभार संभालना होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद पंचायतों में विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और अन्य विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन नई तैनाती के अनुसार किया जाएगा।