अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायतों से जुड़ी शिकायतों के बाद जिला पंचायती राज विभाग ने पांच विकासखंडों में तैनात 14 ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। टांडा, अकबरपुर, कटेहरी, भियांव और बसखारी ब्लॉक में हुए इस फेरबदल से सचिवों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए यह बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत संबंधित सचिवों को आवंटित ग्राम पंचायतों का कार्यभार संभालना होगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और अन्य पंचायत संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन नई तैनाती के अनुसार किया जाएगा। (संवाद)