फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: न्यायाधीशों ने निपटाए 47,115 वाद

Sun, 12 Feb 2023 05:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत में समस्या निस्तारण कराते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ ने जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपार्चन व पुष्पार्चन कर किया। 23 अदालतों के माध्यम से न्यायाधीशों ने प्री-लिटिगेशन सहित कुल 47,115 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन




लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने सबसे अधिक 4840 वादों का निस्तारण करते हुए 2,15,050 रुपये का जुर्माना लगाया।



इससे पहले स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष चंद्रहास राम, पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद के साथ ही अन्य न्यायिक अधिकारियों व उपभोक्ता फोरम द्वारा कई मामलों का निपटारा किया गया।



इस मौके पर जिला उपभोक्ता फोरम परितोष अध्यक्ष दयाराम, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट रत्नेशमणि त्रिपाठी, अपर जिला जज कमलेश कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें