फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले लोक अदालतों का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुल 1947 मामले निपटाए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन कर किया। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा वादकारियों को लोक अदालत के माध्यम से लाभांवित किया जाए। बाद में उन्होंने 3 मोटर दुर्घटना वाद का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्षों को 10 लाख 45 हजार रुपए दिलाया।
अपर जिला जज कक्षा संख्या एक वाणी रंजन अग्रवाल ने 33 मामले निपटाए, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अत्याचार निवारण अधिनियम अनमोल पाल ने 3 तथा अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने 5 फौजदारी मामलों का निपटारा किया। सीजेएम वीरेंद्र कुमार ने 308 मामलों का निपटारा करने के साथ ही 1 लाख 35 हजार 490 रुपए का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन फरीदा बेगम ने 11 मामले निपटाए। एसीजेएम धीरेंद्र सिंह ने 239 मामलों का निपटारा करने के साथ 35 हजार 150 रुपए का अर्थदंड लगाया। सिविल जज फास्ट ट्रैक अशोक कुमार ने 477 मामलों की सुनवाई की और 33 हजार 320 का अर्थदंड लगाया। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने 133 वादों का निपटारा कर 15 हजार 200 रुपए का अर्थदंड लगाया। 11 लाख 12 हजार 192 रुपए का उत्तराधिकार का प्रमाण पत्र भी जारी किया। न्यायिक मजिस्टे्रट विराटमणि त्रिपाठी ने 152 मामलों का निस्तारण कर 14 हजार 60 रुपए का अर्थदंड लगाया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि विभिन्न बैंकों एवं बीएसएनएल ने प्रीलिटिगेशन के तहत 476 मामलों का निपटारा करते हुए 52 लाख 39 हजार 984 रुपए की मौके पर वसूली भी की। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारी निरुपमा विक्रम, एलडीएम केके पाण्डेय के अलावा कई अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें