फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फाइनल में आज भिड़ेंगी झांसी व बस्ती की टीमें

Fri, 17 Mar 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जी-20 ओपन स्टेट आमंत्रण राज्यस्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को झांसी व बस्ती मंडल की टीमें आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में झांसी ने अंबेडकरनगर को जबकि दूसरे मुकाबले में बस्ती ने वाराणसी को हराया। सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने दोनों मैचों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन




एक दिन पहले खेल स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ डीएम अविनाश सिंह ने किया था। पहले दिन कई रोचक मुकाबले हुए थे।शुक्रवार को प्रयागराज मंडल की प्रतापगढ़ तथा बस्ती की टीम के बीच मैच हुआ। बस्ती ने प्रतापगढ़ को 3-0 से पराजित कर दिया। एक अन्य मैच में बस्ती ने देवीपाटन मंडल की टीम को एकतरफा मैच में 5-0 से हराया।



पहला सेमीफाइनल मैच झांसी हॉस्टल व अंबेडकरनगर की टीम के बीच हुआ। अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों ने हॉस्टल की टीम के खिलाड़ियों को काफी देर तक हावी नहीं होने दिया। बाद में झांसी ने 3-1 के अंतर से पराजित कर फाइनल में स्थान बना लिया। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी हॉस्टल व बस्ती मंडल की टीम आमने-सामने थी। इसमें बस्ती ने भी 3-1 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल की राह पकड़ ली।
विज्ञापन




इससे पहले सुबह के सत्र में हुए मैच के मुख्य अतिथि बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया तो सायंकालीन मैच के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि राज्यस्तरीय यह प्रतियोगिता बेहतर ढंग से संपन्न होने से पूरे जिले का सम्मान प्रदेश में बढ़ेगा।



ओलंपिक संघ व हॉकी संघ के जिला सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने कहा कि जिले को इस प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी मिलना बड़ा गौरव है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रतियोगिता को सफल ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।



जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि फाइनल मुकाबला शनिवार को झांसी व बस्ती मंडल के बीच होगा। इसे भव्य ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें