फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बंद घर से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के सिझौली गांव में एक घर से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार बहू की डिलीवरी कराने मेडिकल कॉलेज गया था।
विज्ञापन

सिझौली निवासी जयराम चौहान की बहू अंजलि चौहान का 6 अगस्त को प्रसव होना था। उनका बेटा सोनू मुंबई में रहता है। 6 अगस्त की सुबह अंजलि को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान चोरों ने घर की पहली मंजिल पर स्थित बहू के कमरे को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी और बक्से के ताले भी तोड़ दिए। चोर 13 थान सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इनमें हार, अंगूठी, बिंदी, झुमकी, नथनी और पायल शामिल थे। परिजनों को चोरी का पता सात अगस्त की देर शाम चला। सात अगस्त की सुबह रंजीत अपनी पत्नी शारदा चौहान के साथ घर पहुंचे तो उन्होंने नीचे के कमरे में बैंक पासबुक समेत सामान बिखरा देखा, लेकिन अस्पताल लौटने की जल्दबाजी में वह ऊपर की मंजिल पर नहीं गए। शाम को परिवार के लोग घर लौटे तो ऊपर के कमरे के ताले टूटे मिले।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस शुक्रवार रात मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शनिवार को इंस्पेक्टर संतोष सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने मौके से उंगलियों के निशान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे निगरानी कैमरों से चोरों की पहचान कर रही है। पुलिस टीम घटना के खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें