फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ज्वेलर्स की दुकान से 4.50 लाख के जेवर पार

Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकनगर। अकबरपुर क्षेत्र के जाफरगंज चौराहे पर बुधवार दोपहर ज्वेलर्स की दुकान से दो युवक पायल खरीदने के बहाने करीब 37 से 40 ग्राम सोने के सुई-धागे का डिब्बा पार कर ले गए। सोने की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहजादपुर निवासी वीरेंद्र कुमार सोनी की जाफरगंज बाजार में विवेक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे और पायल दिखाने को कहा। पायल पसंद करने के बाद उन्होंने कान में पहनने वाला सोने का सुई-धागा दिखाने को कहा। इस पर वीरेंद्र के बेटे विश्वनाथ ने सोने के सुई-धागे का डिब्बा निकालकर उनके सामने रख दिया। बताया गया कि डिब्बे में करीब 37 से 40 ग्राम सोना था।

इसके बाद युवकों ने करीब दो हजार रुपये देकर पायल और अन्य सामान पैक करने को कहा। विश्वनाथ भुगतान लेने और सामान पैक करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान दोनों युवकों ने मौका पाकर सोने के सुई-धागे का डिब्बा उठा लिया और दुकान से बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


सामान पैक करने के बाद विश्वनाथ की नजर सोने के डिब्बे पर पड़ी तो उसके गायब होने का पता चला। उन्होंने दुकान से बाहर निकलकर युवकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों बाइक से काफी दूर निकल चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

पुलिस टीम ने दुकान पहुंचकर दुकानदार और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आसपास की दुकानों और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें