फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त जवान के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Mon, 19 Jan 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान के घर को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। करीब 15 लाख के जेवर व नकदी चोर उठा ले गए। सोमवार की भोर उठने के बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हो सकी। जवान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दियरा सारंगपुर निवासी रामपूरन के मुताबिक वह दो दिन पूर्व अपने दोस्तों संग राजस्थान बालाजी दर्शन करने के लिए गए थे। शनिवार को उनकी परिजनों से बात हुई थी। सभी खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में चले गए थे। इंटर की छात्रा बेटी अंशिका व कक्षा आठ का छात्र अंश व दूसरा बेटा अलग अलग कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। पत्नी अनीता यादव अलग कमरे में लेटी थीं। रात एक बजे तक सभी पढ़ाई करने के बाद सो गए। सोमवार सुबह जब उनकी पत्नी व बच्चे उठे तो उनके कमरा के कुंडी बाहर से बंद थी। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने सुबह पांच बजे उनके पास फोन कर दरवाजा बाहर से बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद अन्य परिजनों ने बाहर से बंद कुंडी को खोली। जिसके बाद बाहर निकली पत्नी व बच्चे अपने पिता के कमरे में गए। अंदर जाकर देखने पर आलमारी व बक्से का ताला टूटा था। उसमें रखे उनकी पत्नी के गहने के अलावा बेटी की शादी के लिए बनवाए सोने व चांदी के करीब 15 लाख के जेवर व मकान निर्माण के लिए रखे एक लाख रुपये नकद चोर उठा ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें